फतेहपुर, अक्टूबर 9 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। ग्रोसरी फ्रेंचाइजी देने के नाम पर एक व्यक्ति से 7.90 लाख रुपए की ठगी कर ली गई। कल्यानपुर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर कंपनी के पदाधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी महेश सिंह पुत्र छोटा सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नवंबर 2025 में उन्होंने आनलाइन विज्ञापन देखकर ग्रोसरी कंपनी की फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन किया था। इसके बाद उन्हें नोएडा के सेक्टर-62 स्थित आइकानिक कोरेंथम के टावर सी में कंपनी के कार्यालय बुलाया गया। फ्रेंचाइजी का एग्रीमेंट कराने और सामान भेजने के नाम पर उनसे अलग-अलग किस्तों में कुल 7.90 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए गए। रुपए लेने के बाद भी उन्हें सामान नहीं भेजा गया। काफी ...