Fatehpur News: ग्राहक सेवा केंद्र में ताला तोड़कर 15 हजार रुपये चोरी
फतेहपुर, सितम्बर 3 -- Fatehpur News: खागा। बुधवार रात कस्बे के शुकदेव इंटर कालेज गेट के बगल में संचालित ग्राहक सेवा केंद्र के शटर का ताला तोड़कर बुधवार रात नौ बजे नकाबपोश चोर 15 हजार रुपये नकदी चुरा ले गया। गुरुवार सुबह दुकान पहुंचे नई बाजार मुहल्ला निवासी संचालक शारुल तिवारी को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.