Fatehpur News: ग्राम समाज की जमीन के विवाद में दलित पीटा
फतेहपुर, जुलाई 22 -- Fatehpur News: फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के मुरांव गांव में ग्राम समाज की जमीन को लेकर विवाद में एक दलित परिवार से मारपीट की गई। गांव निवासी छोटा कोरी ने बताया कि उनका परिवार करीब 26 वर्षों से ग्राम समाज की जमीन पर बने मकान में रह रहा है। सोमवार सुबह बुदन सिंह, विशेषर सिंह, नौरंग सिंह, चंद्रशेखर, नगेसर सिंह और नवेसर सिंह उनके घर पहुंचे और जमीन को लेकर विवाद करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने बेटे रमेश और बहू गायत्री देवी के साथ मारपीट की। आरोपितों ने टीनशेड और दीवार भी गिरा दी तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.