Fatehpur News: ग्रामीणों की पहुंच से दूर अन्नपूर्णा भवन पर विरोध
फतेहपुर, जुलाई 17 -- Fatehpur News: बिंदकी। अन्नपूर्णा भवन के निर्माण स्थल को लेकर ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया। भवन की दूरी को देखते हुए पास की ग्रामसमाज भूमि में निर्माण कराने की मांग रखी। कांग्रेस नेता के साथ ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए भवन को उचित स्थान में निर्माण कराए जाने की बात कही। तहसील में शुक्रवार को कांग्रेस नेता शिवाकांत तिवारी के नेतृत्व में मलवां के सिकरोढ़ी गांव के ग्रामीणों संग जोरदार प्रदर्शन किया। पंचायत में प्रस्तावित अन्नपूर्णा भवन के निर्माण स्थल को लेकर नाराजगी जाहिर की। एसडीएम को कांग्रेस नेता ने कहा कि विकास का उद्देश्य जनता को सुविधा प्रदान करना है लेकिन इसके विपरीत कार्य किया जा रहा है। अन्नपूर्णा भवन स्थल ग्रामीणों की पहुंच से बहुत दूर है। राशन पाने के लिए ग्रामीणों को लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.