Fatehpur News: गोष्ठी में किसानों को दिए टिप्स
फतेहपुर, अगस्त 24 -- Fatehpur News: फतेहपुर। नउवाबाग स्थित सीताराम मन्दिर में कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन अयाहशाह विधायक विकास गुप्ता ने किया साथ ही अनुदान पर मिलने वाले कृषि यन्त्रों का वितरण कर पौधरोपण भी किया। अखिलेश कुमार ने औद्यानिकी एवं संबंधित कृषि गतिविधियों की जानकारी दी, डा.संजय पांडेय ने किसानों को पशुओं के स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण एवं पशुपालन से संबंधित जानकारी देकर जागरुक किया। वहीं प्रेमदान पाल मृदा मे उर्वरकों के संतुलित एवं वैज्ञानिक उपयोग की जानकारी दी जबकि कुंवरसेन गंगवार ने फसल बीमा योजना व दलहन आत्मनिर्भरता अभियान के बारे में बताया। उप कृषि निदेशक रामजतन मिश्र ने विभागीय योजनाओं की जानकारी साझा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.