Fatehpur News: गैराज का ताला तोड़कर ट्रक के पार्ट्स व टायर चोरी
फतेहपुर, अक्टूबर 8 -- Fatehpur News: फतेहपुर। शादीपुर निवासी नौशाद ने बताया कि उसका आरटीओ कार्यालय के सामने गैराज है, जहां ट्रकों की मरम्मत का काम होता है। सात अक्तूबर की सुबह वह गैराज पहुंचा तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर खड़े ट्रक की बैटरी और दूसरे ट्रक की कॉपर वायरिंग गायब थी। इसके अलावा गैराज से ईजीआर, टर्बो, डीजल पंप और पिस्टन भी चोरी मिले। गैराज के बाहर रखे ट्रक के दो टायर और दो रिम भी नहीं मिले। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.