फतेहपुर, जुलाई 7 -- Fatehpur News: खागा। कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने मझिलगांव चौकी क्षेत्र के कैछ मोड़ के पास, अमांव गांव के समीप कार्रवाई करते हुए आरोपित को दबोच लिया।कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप पाल पुत्र छेदीलाल निवासी बौली, पोस्ट चम्पहरा बाजार, थाना पश्चिम सरीरा, जनपद कौशांबी के रूप में हुई है। आरोपित गैंगस्टर एक्ट के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहा था। मंगलवार को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: 20 हजार के इनामी गैंगस्टर को चोपन पुलिस ने दबोचा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...