Fatehpur News: गैंगस्टरों की अवैध संपत्तियों की सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम
फतेहपुर, अगस्त 8 -- Fatehpur News: फतेहपुर। गैंगस्टर अपराधियों की अपराध से अर्जित संपत्तियों पर पुलिस ने शिकंजा कसने की तैयारी तेज कर दी है। पुलिस ऐसे अभियुक्तों की चल-अचल संपत्तियों का चिन्हांकन, सत्यापन और परीक्षण करा रही है। पुलिस ने आमजन से भी अपराधियों की अवैध संपत्तियों की जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखने के साथ ही उसे पुलिस इनाम भी देगी। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि गैंगस्टर अधिनियम में नामित अभियुक्तों की भूमि, मकान, प्लॉट, दुकान, वाहन, बैंक खाते, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, निवेश और बेनामी संपत्तियों समेत अन्य संपत्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है। अपराध से अर्जित संपत्ति मिलने पर उसके विरुद्ध कानून के तहत कुर्की, जब्ती समेत अन्य कार्रवाई की जाएगी। सत्य एवं प्रमाणिक सूचना देने के लिए व्हाट्सएप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.