Fatehpur News: गृह क्लेश के चलते महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
फतेहपुर, अक्टूबर 2 -- Fatehpur News: खागा। कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर रमडेरवा मजरे टेनी गांव में गुरुवार शाम 34 वर्षीय महिला ने घरेलू कलह के चलते घर के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हसनपुर रमडेरवा निवासी सुनील पटेल का विवाह 2015 में कोमल देवी (34) के साथ हुआ था। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम को खाना खाने के दौरान किसी बात को लेकर दंपती के बीच विवाद हो गया था। झगड़े के बाद कोमल देवी गुस्से में घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में चली गईं और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक जब वह नीचे नहीं लौटीं, तो सास और पति ने ऊपर जाकर कमरे में झांककर देखा। अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए; महिला का शव पंखे के हुक से साड़ी के फंदे के सहारे लटक रहा था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.