Fatehpur News: गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गूंजी गंगा आरती
फतेहपुर, जुलाई 29 -- Fatehpur News: फतेहपुर। गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट भिटौरा में गंगा बचाओ सेवा समिति, नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति के तत्वाधान में बुधवार की देरशाम गंगा आरती का आयोजन किया गया। जिसमें गंगा घाट की सफाई कर स्वच्छता का संकल्प लिया गया। सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल की अगुवई में भक्तों ने दीपदान किया। गंगा आरती में वरिष्ठ कोषाधिकारी योगेश पाण्डेय, डीएफओ जीडी मिश्रा, डीपीओ ज्ञान तिवारी मुख्य यजमान के रूप में आरती में शामिल हुए। सभी ने कहा कि हम सब का दायित्व है मां गंगा को अविरल व निर्मल बनाए रखें। इस मौके पर डॉ आरपी दीक्षित, राम प्रताप सिंह गौतम, धर्मराज सिंह, डॉ.अमित मिश्रा नीटू, संजय श्रीवास्तव, मंजू तिवारी, पुष्पा गुप्ता, वंदना, प्रज्ञा गुप्ता समेत अन्य तमाम भक्त मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कटघर पर रामगंगा की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.