Fatehpur News: गिरफ्तारी के डर से 120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा शातिर
फतेहपुर, अगस्त 9 -- Fatehpur News: असोथर। मोबाइल चोरी के मामले में गिरफ्तारी के डर से रविवार सुबह एक युवक 120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की जानकारी होते ही परिजनों के साथ आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। करीब चार घंटे तक पुलिस, फायर ब्रिगेड और परिजन उसे समझाकर नीचे उतारने का प्रयास करते रहे। युवक बार-बार कहता रहा कि नीचे उतरते ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेज देगी। दोपहर करीब 12 बजे पुलिस और भीड़ को मौके से हटाने की शर्त पर वह नीचे उतरा, लेकिन जमीन पर पहुंचते ही पुलिस को चकमा देकर खेतों की ओर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। असोथर थाना के कस्बे के किलापर मोहल्ला निवासी 21 वर्षीय लखन पासवान रविवार सुबह करीब आठ बजे अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ने लगा। देखते ही देखते वह टावर की काफी ऊंचाई तक पहुंच गया। युवक को टा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.