फतेहपुर, जुलाई 5 -- Fatehpur News: जाफरगंज। थाना क्षेत्र के सुल्तानगढ़ गांव में शनिवार शाम गाली-गलौज का विरोध करना दो लोगों को भारी पड़ गया। सुल्तानगढ़ निवासी शिवू ने शुक्लनपुर निवासी सुरेश सिंह और भगवानशरण वर्मा पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर जाफरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बिंदकी भेजा, जहां उनका इलाज कराया गया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...