फतेहपुर, जुलाई 22 -- Fatehpur News: औंग। प्रशासन की आंख में धूल झोंक कर रात के अंधेरे में संचालित होने वाली केमिकल फैक्ट्री के खिलाफ शिकंजा कसे जाने की कवायद शुरू हो गई है। हिन्दुस्तान में प्रकाशित खबर होने पर प्रदूषण विभाग प्रयागराज की टीम ने जांच की। टीम केमिकल फैक्ट्री और अपशिष्ट फेकें जाने वाले स्थल पुरवामीर पहुंच कर जांच की। जहां अपशिष्ट के हालही में फेंके जाने की पुष्टि हुई है लेकिन संचालक फैक्ट्री के संचालन बंद होने की बात कही। वहीं अपशिष्ट उठा कर भागने पर पीछा करने वालों ने बयान दिया कि उस रात फैक्ट्री के गार्ड ने मांफी मागते हुए दोआबा अपशिष्ट नहीं फेंकने की बात कही। अब टीम की निगाह फेंके गए अपशिष्ट की जांच रिपोर्ट पर है। बता दें कि क्षेत्र के आशापुर, अभयपुर समेत आसपास के इलाके में केमिकल फैक्ट्रियों द्वारा फेंके जा रहे अपशिष्ट के...