Fatehpur News: गाड़ी हटाने के विवाद में डीसीएम चालक को पीटा
फतेहपुर, जुलाई 28 -- Fatehpur News: फतेहपुर। सदर कोतवाली के लोधीगंज स्थित एक होटल के पास सोमवार रात गाड़ी हटाने के विवाद में डीसीएम चालक को तीन युवकों ने पीट दिया और फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। मेरठ निवासी फरीद डीसीएम गाड़ी लेकर जा रहा था। हाईवे में लोधीगंज के पास एक होटल में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। फरीद का आरोप है कि उसके साथ मारपीट कर तीन युवकों ने छीना झपटी भी की और फरार हो गए। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.