फतेहपुर, जुलाई 25 -- Fatehpur News: बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के दरवेशाबाद गांव निवासी वृद्ध चंदभान ने बताया की वह मध्य प्रदेश के वेवरा क़स्बा के मंदिर में पूजा पाठ का काम करता है। बीती रात गांव के दो युवक मंदिर जा पहुंचे और शराब लाकर पीने लगे। जिसका विरोध किया तो दोनों ने पिटाई कर दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। आरोप लगाया कि पिटाई के बाद जान से मारने की धमकी देकर निकल गए। जिसकी सूचना के बाद परिजन पहुंचे और वृद्ध को साथ ले आए। जहां से सीएचसी में इलाज कराने को पहुंचे। परिजनों ने बताया कि पुलिस से षिकायत की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...