फतेहपुर, जुलाई 10 -- Fatehpur News: फतेहपुर , संवाददाता। इकलौती बेटी के हक की संपत्ति हड़पने की नियत से गर्भवती महिला को ससुरालियों ने लाठी डंडो से पीट दिया। भूमि बिक्री करने,चार पहिया की डिमांड के साथ आए दिन प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। पीड़िता ने ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।बिन्दकी नगर के मोहल्ला बाराती नगर निवासी सौरभ सोनकर की पत्नी आराधना सोनकर ने पुलिस को बताया कि तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी। एक वर्ष का पुत्र है और छह माह की गर्भवती है। बताया कि अपने माता पिता की इकलौती होने के कारण ससुरालियों द्वारा आए दिन अतिरिक्त दहेज की मांग रखी जाती थी। मायका की भूमि बेंचकर गाड़ी खरीदने की बात पर विवाद होता था। पांच दिन पूर्व रात में विवाद खड़ा हो गया। पति, नंदोई, जेठानी, सास द्वारा उक्त भूमि बेंचने का दबाव बनाया ज...