Fatehpur News: गरीबी से जूझ रहे अधेड़ की हुई मौत
फतेहपुर, सितम्बर 1 -- Fatehpur News: बिंदकी। पारिवारिक कलह से तंग अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास में घायल हुए अधेड़ की इलाज के दौरान सांस थम गई। मौत की परिजनों में कोहराम मच गया। नगर के पुरानी बिंदकी मां ज्वाला देवी मंदिर के आगे स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी अधेड़ गरीबे पुत्र से मनमुटाव पर मानसिक तनाव में रहता था। सोमवार को अधेड़ ने आत्महत्या के लिए कालोनी की तीसरी मंजिल की छत पर पहुंचकर रस्सी से फंदा बनाकर झूल गया था। तभी रस्सी टूट गई और अधेड़ तीसरी मंजिल से नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गया था। जिसे सीएचसी पहुंचाया गया जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। हालत में सुधार के बजाय बिगड़े तो कानपुर रेफर कर दिया गया था। जहां पर इलाज के दौरान देर रात अधेड़ ने दम तोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.