Fatehpur News: गणेश महोत्सव: विघ्नहर्ता की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि
फतेहपुर, सितम्बर 15 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। दस दिवसीय गणेश महोत्सव की धूम इन दिनों शहर के पूजा पंडालों के साथ ही लोगों के घरों में भी नजर आ रही है। शहर के तमाम परिवारों ने अपने घरों में गणेश प्रतिमाएं स्थापित की हैं। देर शाम शहर के अधिकांश मोहल्लों में जहां गणपति गीतों की गूंज सुनाई देती है तो वहीं सुबह के समय मंगल आरती से कई घर गूंज उठते हैं। शहर के कई पूजा पंडाल भी इस समय गणेश आराधना के साथ ही अन्य धार्मिक अनुष्ठानों से गुंजायमान हैं। सुबह व शाम को होने वाले विशेष आरती व पूजन में बड़ी संख्या मे श्रद्धालु पंडाल तक पहुंच रहे हैं। शहर के कई परिवार ऐसे हैं जो गणेश प्रतिमा का स्थापना कर भगवान को अतिथि की तरह पूज रहे हैं। मंगलवार को गणेश महोत्सव के दूसरे दिन कई घरों में विशेष पूजन -अर्चन किया गया। वहीं शहर के हजारी लाल फाटक में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.