फतेहपुर, सितम्बर 24 -- Fatehpur News: खागा। कोतवाली क्षेत्र के खैरई गांव में गणेश पूजा देखकर लौट रहे एक युवक पर लाठी और कुल्हाड़ी से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया गया। पीड़ित की बहन की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खैरई गांव निवासी मंजू देवी पत्नी ज्ञानचंद्र ने पुलिस को बताया कि उसका भाई सुभाष कुमार पुत्र गया प्रसाद बीती रात गणेश पूजा देखने गया था। आरोप है कि उसी दौरान गांव के ही रहने वाले नन्दलाल लोधी, अमरजीत लोधी पुत्रगण जवाहिर और नन्दलाल के एक अज्ञात साले ने सुभाष पर लाठी और कुल्हाड़ी से अचानक हमला कर दिया। परिजनों का आरोप है कि जब पीड़िता के पति ने मौके पर शोर मचाया, तो हमलावरों ने उन्हें जातिसूचक गालियां दीं और धमकी दी कि यदि पुलिस में शिकायत की गई, तो अगली बार जान से मार दिया जाएगा। हमले में...