फतेहपुर, अगस्त 10 -- Fatehpur News: जहानाबाद। जहानाबाद-अमौली मार्ग के नारायनपुर गांव के समीप इन दिनों मार्ग काफी जर्जर हो चुका है जिससे आवागनम के दौरान राहगीरो को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं स्थानीय लोगो को भी मार्ग में हो चुके गड्ढो के कारण परेशानियां उठानी पड़ रही हैं इसके बावजूद मार्ग को दुरुस्त करवाए जाने के लिए सम्बंधितों द्वारा गंभीरता न दिखाए जाने के कारण परेशानियों से राहत नहीं मिल पा रही है। नारायनपुर के समीप सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में समस्याएं उठानी पड़ रही है। बारिश के समय गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क और गड्ढे का अंतर नजर न आने के कारण बाइक सवार गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगो का कहना है कि मरम्मत न होने के कारण स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। कई स्थानों पर सड़...