Fatehpur News: गड्ढों से पटा हुसेनगंज-कड़ा मार्ग,सफर जोखिम भरा
फतेहपुर, जुलाई 20 -- Fatehpur News: हथगाम। हुसेनगंज-कड़ा मार्ग पर चौकी चौराहा से प्रेमनगर कस्बे तक सड़क की बदहाल स्थिति राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। मार्ग पर जगह-जगह हो चुके गहरे गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है, जिन्हें हर समय हादसे की आशंका के बीच सफर करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान मार्ग पर हो चुके गड्ढो में पानी भर जाने के कारण स्थानीय लोगो के साथ ही राहगीरों को आवागमन में खासी परेशानियां उठानी पड़ती हैं।
सड़क पर गड्ढे स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर हो चुके गड्ढों के कारण प्रतिदिन कोई न कोई बाइक सवार असंतुलित होकर गिर जाता है जिससे वह चुटहिल हो जाता है। दरअसल बारिश में गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जबकि रात के समय अंधेरा ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.