Fatehpur News: गंगा का पानी कम होने के बाद अब कटान से परेशानी
फतेहपुर, अक्टूबर 11 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। गंगा की उफान के बाद अब पानी कम हो चुका है, लेकिन बाढ़ प्रभावित गांव के ग्रामीणों की समस्याएं कम नहीं हो पा रही हैं। पानी उतरने के साथ ही अपने पीछे तबाही की निशानियां छोड़ता जा रहा है। जलभराव वाले स्थानों पर कीचड़, गंदगी के साथ ही जलस्तर कम होने से कटान भी हो रही है। जबकि रास्तों पर भरा पानी उतरने के बाद मार्ग खस्ताहाल होते जा रहे हैं। बाढ़ प्रभावित बिंदकी फारम-सदनहा मार्ग पर बाढ़ के समय पानी भर गया था जो अब उतर चुका है। लेकिन इस मार्ग से आवागमन करने वालों की परेशानियां समाप्त होने का नाम नहीं ले रही, कारण है जलभराव से मार्ग का खस्ताहाल होना। वहीं बिंदकी फारम, सदनहा, गलाथा, बेरीनारी, बेनीखेड़ा, रामघाट आदि गांव के चारों ओर से घिरने के बाद अब ग्रामीणों ने पानी से तो राहत महसूस की है। लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.