Fatehpur News: ख्योखरी में कटी सड़क, आवागमन हुआ प्रभावित
फतेहपुर, अगस्त 19 -- Fatehpur News: विजयीपुर, संवाददाता। बारिश का पानी खेतों में भर जाने के बाद इसके दबाव से ख्योखरी गांव जाने वाला खड़ंजा मार्ग कट गया। करीब दस फीट मार्ग कट जाने के कारण गांव के लोगों का आवागमन ठप हो गया। मजबूरन ग्रामीणों को दो किमी का अतिरिक्त चक्कर काटकर आवागमन को मजबूर होना पड़ रहा है। जिससे ग्रामीणों में रोष दिखाई दे रहा है। ख्योखरी गांव में खेतों से सड़क तक बारिश के दौरान पानी भर गया था। खेतों में अत्यधिक पानी भर जाने के कारण इसका दबाव पड़ने पर गांव जाने वाला मार्ग करीब दस फीट कट गया। मार्ग की कटान होने के बाद पानी तेज रफ्तार से बहता हुआ गांव तक पहुंच गया जिससे गांव के गलियारे जलमग्न हो गए। यह भी पढ़ें- Gangapar News: जल निकासी की व्यवस्था न होने से आवागमन बाधित हालांकि गांव में पानी भरने के कुछ समय बाद यह निकल गया लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.