फतेहपुर, अगस्त 9 -- Fatehpur News: फतेहपुर। शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में आयोजित 37वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन किया गया। हॉकी एवं हैंडबॉल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साह एवं खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया। हैंडबॉल की प्रतियोगिताएं विद्यालय परिसर में तो हॉकी की प्रतियोगिताएं नेवलापुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सम्पन्न कराई गईं। हॉकी में फतेहपुर तो हैंडबाल में टांडा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हॉकी प्रतियोगिता बालक वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर मालवीय नगर गोंडा प्रथम, फतेहपुर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की टीम दूसरे स्थान पर रही। वहीं किशोर वर्ग बालक में फतेहपुर की टीम प्रथम और बालिका वर्ग में लखनऊ की टीम विजेता रही। तरुण वर्ग बालक में गोंडा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऐसे ही हैंडबॉल प्रति...