फतेहपुर, अक्टूबर 23 -- Fatehpur News: खागा। खेत से ट्रैक्टर पर धान लाकर घर जा रहे मां-बेटे को रास्ते में रोककर गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों से पीटा है। पुरईन गांव निवासी ऊषा पत्नी दिनेश चन्द्र ने बताया कि 21 अक्तूबर की रात उसका बेटा जितेंद्र कुमार ट्रैक्टर से खेत का धान लेकर सुशील द्विवेदी के दरवाजे से होकर घर जा रहा था। इसी दौरान गांव के सुशील द्विवेदी और बसंतु द्विवेदी ने गाली-गलौज शुरु कर दी। विरोध करने पर दोनों ने ऊषा और जितेंद्र को लाठी-डंडों से पीट दिया। पुलिस ने केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...