Fatehpur News: खेत में वृद्ध किसान की सर्पदंश से मौत
फतेहपुर, जुलाई 22 -- Fatehpur News: हथगाम। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के खजुरियापुर गांव में मंगलवार देर शाम को खेत में घास काटते समय एक किसान को सर्प ने डस लिया। परिजन अस्पताल लेकर जा रहे थे। बीच रास्ते ही किसान की मौत हो गई। खजुरियापुर गांव के मदन गोपाल ने बताया कि 65 वर्षीव पिता जगजीत मंगलवार शाम खेतों की ओर गये थे। खेत की मेड में घास होने पर उसे साफ करने लगे थे, तभी अचानक सर्प ने डस लिया। घर आकर उन्होंने जानकारी दी। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी टीबी सिंह ने बताया कि बेटे की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.