फतेहपुर, अगस्त 16 -- Fatehpur News: जहानाबाद। थाना क्षेत्र के सराय धरमपुर गांव निवासी राम नारायण की 58 वर्षीय पत्नी विष्मा देवी रविवार सुबह खेत में लगी गोभी की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों को जानकारी हुई तो उन्हें तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...