फतेहपुर, जुलाई 29 -- Fatehpur News: फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की रात खेत से भैंस हटाने गए किसान की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सदर कोतवाली के वीआईपी रोड स्थित मौर्य कालोनी निवासी 36 वर्षीय अवलेश कुमार मौर्य पुत्र स्व. देवी चरण मंगलवार की रात पास ही स्थित खेत पर गए थे। इसी दौरान उनकी भैंस बिजली के पोल के पास पहुंच गई। भैंस को हटाने के प्रयास में उनका हाथ पोल से निकले लोहे के सपोर्ट तार से छू गया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: जयमंगला गांव में करंट से किसान की गयी जान तार में करंट आने से वह चपेट में आ गए और तेज झटका लगते ही वह मौके...