फतेहपुर, जुलाई 4 -- Fatehpur News: फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के सेवरामऊ गांव में खेत में काम कर रहे 50 वर्षीय किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रामनारायण शुक्रवार देर शाम खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। साथ मौजूद परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची गाजीपुर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का अनुमान है कि हृदय गति रुकने से उनकी मौत हुई है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: खेत गए युवक का दूसरे दिन नहर में मिला शव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...