Fatehpur News: खेतों के कटीले तारों की चपेट में किशोर की गर्दन कटी
फतेहपुर, अगस्त 31 -- Fatehpur News: बिंदकी। बाइक सवार किशोर पशु को बचाने में खेतों पर लगे कटीले तारों की चपेट में आकर गर्दन कटने से वह लहूलुहान हो गया। हादसा होने के बाद ग्रामीण और परिजन पहुंचे। घायल किशोर को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के बहरौली गांव निवासी रमेश का 16 वर्षीय पुत्र राज सोनी बाइक द्वारा गांव से बाहर की ओर जा रहा था। तभी रस्ते से गुजरते समय अचानक मवेशी आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में बाइक सवार अनियंत्रित किशोर खेतों की कटीले तारों की चपेट में आ गया और उसकी गर्दन कट गई। जिसके बाद ग्रामीणों परिजनों की भीड़ एकत्र हो गई और फौरन सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत नाजुक देखकर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जिसको परिजन एम्बुलेंस से लेकर पहुंचे। जिसका अभी इलाज जारी है, ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.