Fatehpur News: खुले नाले बने काल, राहगीरों पर जंजाल, 45 से अधिक जगहों पर खुले पड़े हैं 'मौत के कुएं', कबाड़ी मार्केट और बाकरगंज में जा चुकी हैं जानें
फतेहपुर, अगस्त 7 -- Fatehpur News: फतेहपुर। शहर की मुख्य सड़कों और रिहाइशी इलाकों में खुले पड़े नाले आम जनता के लिए काल बनते जा रहे हैं। नगर पालिका की लापरवाही के कारण आए दिन राहगीर और मवेशी इन नालों में गिरकर हादसों का शिकार हो रहे हैं। हाल ही में कबाड़ी मार्केट और बाकरगंज में नाले में गिरने से दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। शुक्रवार को आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' की पड़ताल में शहर के 45 से अधिक स्थानों पर नाले खुले और जानलेवा मिले। पेश है रिपोर्ट मुराइनटोला में खुला नालाखुले नाले का खतरा शहर के व्यस्ततम क्षेत्र मुराइनटोला में नाले का मुंह खुला होने से यहां से गुजरने वाले लोगों पर हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने कई बार नाले को ढकवाने की मांग की है, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.