फतेहपुर, जुलाई 19 -- Fatehpur News: फतेहपुर। बारिश के मौसम में शहर के प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर खुले में रखे बिजली के ट्रांसफार्मर काल बन सकते हैं। बिजली विभाग की घोर अनदेखी के चलते इन खतरनाक स्थानों पर सुरक्षा जाली (गार्डिंग) तक नहीं लगाई गई है। मुराइन टोला पुलिस चौकी, चौक रोड, निजी अस्पताल के पास और लालाबाजार जैसे व्यस्ततम इलाकों में लोग रोज अपनी जान हथेली पर रखकर गुजर रहे हैं। बारिश में इनमें करंट उतरने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब भी सिर्फ जांच और कार्ययोजना का भरोसा दे रहे हैं। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने जब शहर के इन संवेदनशील इलाकों की जमीनी पड़ताल की, तो सुरक्षा के दावों की पोल खुल गई। पेश है रिपोर्ट पुलिस चौकी के बाहर भी नहीं हैं सुरक्षा इंतजाम

सुरक्षा कवर की कमी के कारण खतरा शहर की मु...