Fatehpur News: खुलासे के करीब पहुंची पुलिस, लेनदेन में की गई थी हत्या
फतेहपुर, अगस्त 1 -- Fatehpur News: फतेहपुर। हिस्ट्रीशीटर की हत्या में पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई है। प्रेम प्रसंग से शुरु हुई जांच लेनदेन के बिंदु पर आकर ठहर गई है। हिरासत में लिये गए चार लोगों से पुलिस पूछतांछ कर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। सूत्रों का दावा है कि हिस्ट्रीशीटर की हत्या लेनदेन के विवाद को लेकर की गई है। मकान मालिक सहित कुछ लोगों से रुपयों को लेकर हिस्ट्रीशीटर का विवाद था। पुलिस अभी महिलाओं की भी हत्या में भूमिका की जांच कर रही है। दावा किया है कि आज यानी रविवार को खुलासा कर दिया जाएगा। बता दें कि सदर कोतवाली के बकंधा रोड में भैरमपुर के पास गुरुवार सुबह राधानगर निवासी 35 वर्षीय रामप्रकाश गुप्ता उर्फ लक्ष्मी का रक्तरंजित शव मिला था। यह भी पढ़ें- पीछे से सटाकर मारी गई थी हिस्ट्रीशीटर को गोली सिर में पीछे की तरफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.