फतेहपुर, जुलाई 21 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक बैठक नहर कालोनी में आयोजित की गई। जिसमें डीएपी व अन्य रासायनिक खादों की कालाबाजारी और किसानों को खाद उपलब्ध न होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। साथ ही सदस्यता अभियान चलाने पर भी मंथन किया गया, किसान नेताओं का कहना था कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं होता तो आंदोलन किया जाएगा।

बैठक में चर्चा के मुद्दे जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए 15 अगस्त तक गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक करने के साथ ही उन्हे संगठन से जोड़ा जाएगा। किसानों को समितियों से खाद न मिलने के चलते निजी दुकानदारों से महंगे दामों पर खाद खरीदने को मजबूर हो रहे हैं। सरकारी नलकूपों व नहरों से किसानों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है जिससे ...