Fatehpur News: खाद की ओवररेटिंग में फंसे नवाबगंज सचिव,होगी कार्रवाई
फतेहपुर, जुलाई 14 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। सहकारी समितियों में मनमानी कर जिला प्रशासन की फजीहत कराने वाले सचिवों के खिलाफ सख्ती शुरू हो गई है। सहकारी समिति नवाबगंज के सचिव खाद की ओवररेटिंग में फंस गए। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए विभाग को लिखापढ़ी की गई है। वहीं खामियों पर छह निजी दुकानों को नोटिस थमाई गई है। कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप है।जिले में खरीफ फसल की बुआई के लिए आवश्यक खाद, कीटनाशक की ओवररेटिंग समेत गड़बड़ियों की शिकायतों पर अफसरों ने सख्त रवैया अपनाना तेज कर दिया है। डीएम निधि गुप्ता वत्स के निर्देश पर कृषि अधिकारी नरोत्तम सिंह ने मंगलवार को छिवलहा क्षेत्र के नवाबगंज में साधन सहकारिता समिति व उर्वरक दुकानों पर छापेमारी कर दी। समिति में निर्धारित मूल्यों के बजाय अधिक वसूलने और बगैर फॉर्मर रजिस्ट्री के उर्वरक बिक्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.