Fatehpur News: खाद, पानी और बिजली पर किसानों का फूटा गुस्सा
फतेहपुर, अगस्त 19 -- Fatehpur News: बिंदकी। खाद पानी और बिजली किसानों को पर्याप्त न मिलने पर किसानों ने धरना प्रदर्शन कर दिया। खेत खलिहानों में आवारा पशुओं की धमाचौकड़ी का भी मुद्दा उठाया। कई समस्याओं पर किसान संगठन ने आवाज बुलंद करते हुए अधिकारियों को चेताते हुए ज्ञापन दिया। तहसील परिसर में भाकियू (अरा) के तहसील अध्यक्ष बबलू सिंह ने कहा कि खेतीबाड़ी करने वाले किसानों को पर्याप्त खाद, पानी और बिजली न मिलने से फसलें प्रभावित हो रही है। आवारा मवेशियों के कारण किसानो की फसलों का नुकसान हो रहा है। चेतावनी देने के बाद भी प्रशासन समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। यही हाल रहा तो सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में किसानों को खाद की जरूरत है लेकिन किसानों को पर्याप्त खाद नहीं मिल पा रही है। किसानों को पर्याप्त खाद नहीं म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.