Fatehpur News: क्षमा धर्म है सबसे प्यारा,आतम का स्वभाव है न्यारा
फतेहपुर, सितम्बर 16 -- Fatehpur News: फतेहपुर। महावीर मार्ग स्थित नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में उत्तम क्षमा धर्म से दशलक्षण महापर्व शुभारंभ हो गया। 16 से 25 सितंबर तक चलने वाले इस दस दिवसीय पर्व के दौरान श्रद्धालु जैन धर्म के दस उत्तम धर्मों का स्मरण, चिंतन और आत्मसाधना करेंगे। पर्व के पहले दिन बुधवार को उत्तम क्षमा धर्म की पूजा अर्चना कर अभिषेक शांतिधारा की गई। सुबह मंगल पाठ के बाद श्री जिनेंद्र भगवान का अभिषेक, शांतिधारा के पश्चात विशेष पूजा, अर्चना की गई। नरेंद्र चंद्र जैन ने उत्तम क्षमा धर्म पर प्रकाश डालते हुए कहा कि क्रोध, द्वेष और अहंकार का त्याग कर सभी जीवों के प्रति क्षमाभाव रखना ही उत्तम क्षमा धर्म है। दशलक्षण महापर्व आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक साधना का विशेष अवसर माना जाता है। इस दौरान श्रद्धालु अपने विचारों और आचरण का आत्मनिरीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.