Fatehpur News: कोर्ट के आदेश पर 624 लीटर अवैध शराब नष्ट
फतेहपुर, अगस्त 19 -- Fatehpur News: फतेहपुर। राधानगर थाना पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। कोर्ट के आदेश पर आबकारी अधिनियम के 50 मामलों से जुड़ी कुल 624 लीटर अवैध देशी और अंग्रेजी शराब को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। नष्ट की गई अवैध शराब की अनुमानित कीमत लगभग 75425 रुपए आंकी गई है। यह पूरी प्रक्रिया राजस्व, पुलिस, आबकारी और अभियोजन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई। थरियांव सीओ दुर्गेश दीप, नायाब तहसीलदार लक्ष्मी बाजपेई और आबकारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शुक्ला सहित गठित टीम ने मालखाने के रिकार्ड से मिलान करने के बाद बीसीसी ग्राउंड में गड्ढा खुदवाकर शराब को पूरी पारदर्शिता के साथ नष्ट कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.