फतेहपुर, अगस्त 19 -- Fatehpur News: फतेहपुर। लकड़ी का कोयला देने के नाम पर ऑनलाइन लेनदेन कराना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने अलग-अलग किस्तों में उसके खाते से 1.50 लाख रुपये पार कर दिए। शहर के लाला बाजार कजियाना निवासी सुलेमान ने बताया कि 21 और 22 जुलाई को लकड़ी का कोयला देने के लिए ऑनलाइन बातचीत और लेनदेन हुआ था। इसी दौरान साइबर अपराधियों ने उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए 99 हजार और 51 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। दोनों भुगतान फोनपे के माध्यम से किए गए। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...