Fatehpur News: कैफे में युवक से मारपीट, मोबाइल तोड़ा
फतेहपुर, अगस्त 25 -- Fatehpur News: फतेहपुर। सदर कोतवाली के लखनऊ बाईपास स्थित कैफे में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। शहर के एआरटीओ कार्यालय के पास रहने वाले सचिन यादव ने बताया कि वह 24 अगस्त की शाम करीब साढ़े आठ बजे बाईपास कैफे गया था। वहां शहर के कसौड़ा निवासी आशिफ बौडम, अयान, शैफी बौडम और सौरभ चौधरी समेत अन्य लोग मिले। पुरानी बात को लेकर सभी ने उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। शोर सुनकर उधन्नापुर निवासी गुड्डू बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोपितों ने उसे भी पीट दिया। हमले में सचिन के सिर, हाथ और पैर में चोटें आईं। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पुरानी रंजिश में चाय की दुकान पर मारपीट, दो सगे भाइयों पर केस हमलावरों ने उसका मोबाइल जमीन पर पटककर तोड़ दिया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल हेमंत मिश्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.