Fatehpur News: कैटल कैचर, न नसबंदी की व्यवस्था, रोज दो सैकड़ा लोग बन रहे कुत्तों का शिकार
फतेहपुर, सितम्बर 4 -- Fatehpur News: फतेहपुर। आवारा कुत्तों पर अंकुश लगाने के सरकारी दावे जिले में धरातल पर बेअसर नजर आ रहे हैं। कुत्तों को पकड़ने के लिए कैटल कैचर वाहन और नसबंदी की ठोस व्यवस्था नहीं होने से इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। नतीजा यह है कि जिले में रोजाना करीब दो सैकड़ा लोग आवारा कुत्तों के हमले का शिकार हो रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक कुत्तों के झुंड राहगीरों और मवेशियों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। बारिश के मौसम में अधिक आक्रामक हो चुके आवारा कुत्तों से बचने के लिए लोगों को संघर्ष करते देखा जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी आवारा कुत्तों के झुंड राहगीरों के साथ ही मवेशियों को अपना निशाना बना रहे हैं। इसके बावजूद यहां न तो इनके नसबंदीकरण की कोई व्यवस्था हो सकी है और न ही शेल्टर होम बनाया जा सका है। इससे आए दिन लोग इनके हमले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.