Fatehpur News: केस दर्ज होने की रंजिश में घर पर हमला, पुलिस को भी भागना पड़ा
फतेहपुर, अगस्त 8 -- Fatehpur News: बिंदकी। आठ बीघा खेतों पर जबरन कब्जे की नीयत से पहुंचने के मामले में केस दर्ज होने के बाद रंजिशन आरोपियों ने उपद्रव कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से मारपीट की और पथराव भी किया। सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम को भी पथराव के बीच वहां से बचकर निकलना पड़ा। बाद में कोतवाली पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। पुलिस की ओर से आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई किए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
घटना का विवरण कोतवाली क्षेत्र के नौधीखेड़ा (मदनपुर) गांव निवासी नागेंद्र ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि शुक्रवार देर शाम गांव के ही करीब एक दर्जन लोग लोहे की रॉड, धारदार हथियार और लाठी-डंडे लेकर उनके दरवाजे पर पहुंच गए। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए सभी घर में घुस गए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.