Fatehpur News: केला बेचकर लौट रहे युवक को बंधक बनाकर पीटा
फतेहपुर, अक्टूबर 9 -- Fatehpur News: फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के सातों जोगा मजरे मुगरी बाग निवासी सुशील सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भाई मनोज कुमार पांच अक्टूबर की रात बाजार से केला बेचकर लौट रहा था। रास्ते में सातों जोगा मजरे पुरनिहां निवासी गगन सिंह, राजेश सिंह और दो अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया। ठेके पर ले जाकर शराब पिलाई और लाठी-डंडों से पीटा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.