फतेहपुर, अगस्त 12 -- Fatehpur News: फतेहपुर। बारिश के साथ उमस भरी गर्मी से मच्छरजनित और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इस मौसम में हर साल करीब दो दर्जन गांवों में डेंगू के डंक ने बड़ी संख्या में लोगों की सांसे थम गई, बड़ी संख्या में लोग जिंदगी मौत से जूझते हुए बाहर निकल पाए हैं। संक्रामक बीमारी को लेकर इन संवेदनशील गांवों को लेकर विभाग अलर्ट होने का दावा कर रहा है लेकिन यहां की जमीनी हकीकत बेहद चिंताजनक है। कहीं नालियां कूड़े से पटी हैं तो सड़क और गलियों में जलभराव है। बस्तियों के बीच लगे कूड़े के ढेर और तालाबों में जमा गंदा पानी मच्छरों के लिए मुफीद ठिकाना है। हसवा, रूसी, बहुआ,नोनारा और बहरौली गांवों की दशा डराने वाली है। पेश हैं इन गांवों की पड़ताल पर एक रिपोर्ट...खेलदार मोहल्ले में नालियां जाम,तालाब मुसीबत हसवा। खेलदार मोहल्ले ...