Fatehpur News: कूड़ा डालने के विवाद में महिला समेत पांच घायल
फतेहपुर, अक्टूबर 27 -- Fatehpur News: खागा, संवाददाता नगर के नई बाजार मोहल्ले में मंगलवार सुबह दरवाजे पर कूड़ा डालने की मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें एक महिला और उसके बेटे समेत कुल पांच लोग घायल हो गए।पीड़ित सौरभ कुमार ने आरोप लगाया कि पड़ोसी राकेश सोनकर आए दिन उनके दरवाजे के सामने कूड़ा फेंक देता था। मंगलवार सुबह जब सौरभ की मां फूलमती ने इसका विरोध किया तो दूसरे पक्ष के लोग लाठी-डंडों से लैस होकर बाहर आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में हिंसक झड़प शुरू हो गई। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष से फूलमती, सौरभ कुमार, राजू कुमार व शोभा देवी तथा दूसरे पक्ष से राकेश सोनकर चोटिल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.