फतेहपुर, जुलाई 30 -- Fatehpur News: खखरेरू। थाना क्षेत्र के घरवासीपुर गांव निवासी इंद्रजीत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पड़ोसी मुकेश कुमार सिंह दरवाजे पर कूड़ा डाल रहे थे। विरोध करने पर आरोपी ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया है। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...