फतेहपुर, जुलाई 15 -- Fatehpur News: फतेहपुर। खागा तहसील क्षेत्र के पौली में तैनात लेखपाल जगत पाल को कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और न्यायालय में फर्जी सहमति पत्र प्रस्तुत करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। मामले में पहले ही खखरेरु थाना में लेखपाल समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। निलंबन के बाद राजस्व विभाग ने विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरु कर दी है। शिकायत कर्ता मोहम्मद असलम ने मंगलवार को डीएम से शिकायत की थी कि एसडीएम कोर्ट में विचाराधीन धारा 116 के एक प्रकरण में लेखपाल जगत पाल ने कूटरचित हस्ताक्षरों वाला सहमति पत्र दाखिल कराया। शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत आईजी प्रयागराज से की थी। आईजी के निर्देश पर सीओ खागा ने जांच कराई, जिसमें लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद खखरेरु थाना में एफआईआर दर्ज हुई। ज...