फतेहपुर, सितम्बर 5 -- Fatehpur News: खखरेरू। थाना क्षेत्र के महिमापुर सूरतपुर गांव निवासी मोहित यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे वह जंगल में भैंस के लिए चारा लेने गया था। तभी पड़ोसी राहुल यादव पुत्र शिवा सिंह यादव ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...