Fatehpur News: कुएं की मुंडेर पर बैठे बुजुर्ग कुएं में गिरे, मौत
फतेहपुर, अगस्त 2 -- Fatehpur News: खागा। कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव में रविवार सुबह कुएं की मुंडेर पर बैठे बुजुर्ग की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बुजुर्ग मुंडेर पर मौजूद एक क्षतिग्रस्त खंभे का सहारा लेकर बैठे थे। खंभा टूटने से वह असंतुलित होकर 50 फिट गहरे कुएं में गिर गए। भवानीपुर गांव निवासी 70 वर्षीय बड़कू पासवान सुबह करीब आठ बजे आबादी के बाहर स्थित एक बड़े पीपल के पेड़ के नीचे बने कुएं के पास बैठे थे। बताया जा रहा है कि कुएं की मुंडेर का खंभा काफी समय से क्षतिग्रस्त था। बुजुर्ग उसी जर्जर खंभे पर हाथ रखकर बैठे हुए थे।मृतक के बेटे चंद्रशेखर ने रोते-बिलखते हुए बताया कि जिस खंभे के सहारे उनके पिता बैठे थे, वह अचानक जड़ से उखड़ गया। खंभा टूटने के कारण बुजुर्ग संभल नहीं पाए और सीधे 50 फीट गहरे पानी से भरे कुएं में जा समाए। जब बुजुर्ग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.