Fatehpur News: कुंडेश्वर धाम एवं नौबस्ता घाट का अफसरों ने लिया जायजा
फतेहपुर, जुलाई 31 -- Fatehpur News: हथगाम। सावन के सोमवार में उमड़ने वाली भक्तों की भारी भीड़ और कांवड़ यात्रा को लेकर शुक्रवार को एसडीएम खागा अश्वनी कुमार पांडेय एवं पुलिस उपाधीक्षक रवि प्रकाश सिंह ने कुंडेश्वर धाम और नौबस्ता गंगा घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को मंदिर परिसर एवं घाट क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की सतत निगरानी तथा आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क एवं संवेदनशील रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना है। यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.